फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नगर में भीषण गर्मी में मानक से कम मिल रहा हैं पानी

नगर में भीषण गर्मी में मानक से कम मिल रहा हैं पानी

Sun, 03 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
नगर में भीषण गर्मी में मानक से कम मिल रहा हैं पानी

विज्ञापन
मऊ। नगर में गर्मी के तेवर बढ़ने के साथ ही भू-गर्भ जल स्तर भी तेजी से गिरजा जा रहा है। नगर पालिका के कई वार्डों में दस-दस फुट तक जल स्तर नीचे चले जाने से हैंडपंपों ने भी पानी उगलना बंद कर दिए हैं। ऐसे में नगर पालिका द्वारा मानकों के अनुसार नलकूपों मेें 500 से 800 लीटर प्रति मिनट पानी सप्लाई करने के बजाय कम ही पानी सप्लाई किया जा रहा है। साथ ही पाइप लाइन और ओवरहैड टैंकों में लीकेज के कारण पानी बर्बाद हो जा रहा है।
मऊ नगर की आबादी करीब साढ़े तीन लाख है। नगर पालिका द्वारा नगर को 42 वार्डों में पेयजल सहित अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। नगर पालिका द्वारा नगर में जलापूर्ति के लिए 8 ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। इनमें से मातापोखरा, शाहीकटरा, पहाड़पुरा और भुजौटी में चार ओवरहेड टैंक जर्जर होने के बंद हैं। जबकि वर्तमान में केवल 4 ही चालू है। लेकिन इनमें में तकनीकी खराबी के चलते पानी स्टोर नहीं हो पाता है। लीकेज के चलते बीस प्रतिशत पानी बर्बाद हो जाता है। आबादी के हिसाब से 8 ओवरहेड के सापेक्ष केवल 4 ओवरहेड टैंक से सप्लाई के चलते भुजौटी, बलिया मोड़, महरनिया, दक्षिण टोला, काजीटोला, पठानटोला, मठिया टोला, डोमनपुरा, नियाजपुरा आदि दर्जनों मोहल्लों में पानी मकान की दूसरी मंजिल तक नहीं पहुंचता है। जलापूर्ति के लिए शहर में 35 नलकूप हैं, लेकिन इसमें भी सभी नलकूपों को चालू होने का झूठा दावा किया जा रहा है। मानक के अनुसार नलकूपों में 500 से 800 लीटर प्रति मिनट पानी का सप्लाई होना चाहिए, जोकि नहीं हो पा रहा है। नगर में पाइप लाइनों और ओवरहेड टैंकों में लीकेज के चलते पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत चारों जर्जर ओवरहेड टैंकों का मरम्मत कार्य कराने के लिए प्रस्ताव बनाया जा चुका है। साथ ही चार ओवरहैड और 35 बड़े नलकूप और 50 छोटे नलकूप से रोजाना नगर में प्रति व्यक्ति 135 के सापेक्ष 100 लीटर पानी सप्लाई किया जा रहा हैं। - बीडी शर्मा, जलकल प्रभारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed