{"_id":"5b05accf4f1c1be4408b71f3","slug":"91527098575-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकी से बरबाद हो रहा हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकी से बरबाद हो रहा हजारों लीटर पानी
Updated Wed, 23 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
गर्मी शुरु होते ही जहां पानी की किल्लत शुरू हो गई है वहीं कोपागंज थाना परिसर में लगी टंकी से ओवरफ्लो होकर लगातार हजारों लीटर पानी रोजाना नाले में बहकर बर्बाद हो रहा है। लेकिन गिरते पानी को देखकर कर कोई भी पुलिसकर्मी मोटर बंद करने की जहमत नहीं उठाता है।
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाकर जल संचयन व संरक्षण के उपाय बताये जाते हैं। सरकार की मंशा है की पानी को अधिक से अधिक बचाया जाय। जबकि जल संचयन के नाम पर प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा करोड़ों रुपए वर्ष खर्च किया जाता है। इसके बाबजूद सरकार की जल संचयन की मंशा फलीभूत नहीं हो पा रही है। कोपागंज थाने में लगी टंकी से ओवरफ्लो होकर पानी गिरने के बावत सामने स्थित डाक विभाग के कर्मचारियों से लेकर अन्य समाजसेवी नागरिकों ने शिकायत किया। लेकिन पानी गिरने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।