{"_id":"5a2acf524f1c1bbd208b5833","slug":"91512755026-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित अध्यक्ष के ताला बंद करने पर ईओ ने दी पुलिस को तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित अध्यक्ष के ताला बंद करने पर ईओ ने दी पुलिस को तहरीर
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले अदरी नगर पंचायत के नवनिवार्चित अध्यक्ष ने समर्थकों ने शपथ ग्रहण से पूर्व नगर पंचायत भवन के कुछ कमरों में गुरुवार की रात ताला जड़ दिया। इस बात की जानकारी होने पर निवर्तमान अध्यक्ष और समर्थक मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाया। बाद में अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर मामला शांत हुआ। इस घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को ईओ ने तहरीर दिया।
नगर पंचायत अदरी में निकाय चुनाव जीती प्रत्याशी वजिहा खातून के समर्थकों ने नगर पंचायत के कुछ कमरों में बिना वित्तीय अधिकार और शपथ ग्रहण प्राप्त किए ही ताला जड़ दिया और चले गए। जब इसकी सूचना निवर्तमान चेयरमैन राजकुमार जायसवाल के समर्थकों को हुई, तो वो समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बात की जानकारी पूरे बाजार में फैल गई। देखते ही देखते नगर पंचायत पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में घटना की सूचना मिलने पर मौके पर अधिशासी अधिकारी और अदरी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में नगर पंचायत भवन में बंद ताले को तोड़ा गया। वही अधिशासी अधिकारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि किसी ने शरारती तत्व द्वारा यह काम किया गया है। ईओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि की, पुलिस के अनुसार जाँच के बाद कार्रवाई की जाएगी। निर्वमान अध्यक्ष राजकुमार ने निर्वाचित अध्यक्ष के समर्थकों पर ताला बंद करने का आरो लगाया है।