{"_id":"59ce83db4f1c1bd7538b4f33","slug":"91506706395-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक एएनएम संघी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक एएनएम संघी की बैठक
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर (मऊ)। उत्तर प्रदेश संविदा एएनएम कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर लंबित मागों को लेकर दो अक्तूबर से मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के सामने अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। इस धरने को सफल बनाने के लिए सुल्तानपुर बाजार में शुक्रवार को संविदा एएनएम कर्मचारियों की बैठक संघ की जिलाध्यक्ष कृष्णा राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संविदा एएनएम कर्मचारियों को स्थायी करने तथा समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर चर्चा किया गया। सं्िवदा एएनएम कर्मचारियों को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष कृष्णा राय ने कहा कि हम संविदा एएनएम कर्मचारी मेहनत से काम करती हैं और परिवार कल्याण विभाग के सभी कार्यक्रमों का संचालन करवाने में पूर्ण रूप से सहयोग देती हैं। फिर भी प्रदेश सरकार संविदा एएन एएनम कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है। प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रही है। इसी को लेकर संविदा एएनएम कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर हम सभी अधिक से अधिक संख्या में 2 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास के सामने अनिश्चित कालीन धरने को सफल बनाएंगी।इस अवसर पर सिंपा राय, सरोज पाण्डेय, वंदना राय, चन्द्रकला, वीना यादव, माया यादव, किरण मौर्या, आशा चौहान ,रागिनी राय और सन्ध्या राय आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन