फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   9 vehicle seized

22 स्कूली वाहनों का चालान, नौ किए गए सीज

Sun, 22 Jan 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Sun, 22 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
9 vehicle seized
परिवहन विभाग ने दो स्कूली बसों पर की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने जिले में शनिवार को भी स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। विभिन्न मार्गों पर चलाए गए अभियान में 31 स्कूली वाहन अनियमित रूप से चलते पाए गए। इनमें से 22 वाहनों का चालान किया गया जबकि नौ वाहनों को सीज कर दिया गया। पिछले तीन दिनों में अनियमित रूप से बच्चों को ढोते 96 स्कूली वाहनों के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई की है। एटा की घटना के बाद शासन के निर्देश पर एआटीओ ने स्कूली वाहनों की प्रभावशाली चेकिंग शुुरू कर दी है। एआरटीओ श्यामलाल शनिवार को दोहरीघाट, घोसी कोपागंज और मधुबन क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान कई वाहनों के पास परमिट नहीं था। कई के फिटनेश ही नहीं थे। कुछ वाहनों पर पीले रंग पर नीली पट्टी नहीं लगाई गई थी। कई चालकों के पास वैध लाइसेंस भी नहीं था। एआरटीओ ने इनमें से 22 वाहनों का चालान कर दिया जबकि नौ वाहनों को सीज कर दिया गया। एआरटीओ ने बताया कि स्कूली वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी चलता रहेगा। डग्गामार वाहनों को स्कूली बच्चों को ढोने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed