फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   896 objections were settled in the district

जिले में 896 आपत्तियों का किया निपटारा

Sat, 13 Mar 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
896 objections were settled in the district
मऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की आपत्तियों का निपटारा शुक्रवार को कर दिया गया। आरक्षण के संबंध में ब्लाकों से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय और जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय तक कुल 896 आपत्तियां दाखिल की गई थीं। इनमें से केवल घोसी ब्लाक के कलाफनपुर के प्रधान का किया गया आरक्षण बदला गया। इसके अलावा सब कुछ पूर्ववत रहा।
विज्ञापन

शासन की गाइडलाइन के अनुसार चार मार्च से आठ मार्च तक आरक्षण को लेकर आपत्तियां मांगी गई थीं। सभी नौ ब्लाकों, जिलाधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय को कुल 896 आपत्तियां दाखिल की गई। इनमें कई आपत्तियां डाक से आई थीं। जिलाधिकारी कार्यालय को 12 आपत्तियां भेजी गई थीं जिन्हें कुल आपत्तियों में शामिल किया गया। इन आपत्तियों में कुल 743 आपत्तियां ग्राम प्रधान पद के लिए आईं थीं। इसके अलावा प्रमुख क्षेत्र पंचायत पद की चार, क्षेत्र पंचायत पद के लिए 116 और गांम पंचायत सदस्य पद के लिए केवल छह आपत्तियां आई थीं। जबकि जिला पंचायत क्षेत्र के लिए 27 आपत्तियां आई थीं। आठ मार्च से 12 मार्च तक आई कुल 896 आपत्तियों की समीक्षा का दौर चार दिनों तक चलता रहा।
विज्ञापन

कलाफनपुर के प्रधान पद का आरक्षण गलत छपा था
पहले से घोषित सभी आरक्षण सही पाए गए। सिर्फ त्रुटिवश हुए घोसी ब्लाक के कलाफनपुर के प्रधान पद के लिए किए गए आरक्षण में संशोधन किया गया। इस संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी घनश्याम सागर का कहना है कि सभी आरक्षण सही पाए गए। केवल कलाफनपुर गांव के प्रधान का आरक्षण लिपिकीय त्रुटि से गलत छप गया था। उसे संशोधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed