फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   8,880 trainees appeared for the exam on the third day.

Mau News: तीसरे दिन परीक्षा में शामिल हुए 8880 प्रशिक्षु

Wed, 23 Sep 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
8,880 trainees appeared for the exam on the third day.
डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को तीन पालियों में नगर सहित जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर वॉयस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। तीन पाली की परीक्षा में पंजीकृत 9886 के सापेक्ष 8880 प्रशिक्षु शामिल हुए। परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर कड़ी जांच के बाद प्रशिक्षुओं को परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
विज्ञापन

जिले में डायट सहित 95 मान्यता प्राप्त कॉलेजों में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं की डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को तीन पालियों में हुई। पहली पाली में प्रथम सेमेस्टर के षष्टम प्रश्नपत्र हिंदी की परीक्षा सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे तक हुई। उसी दिन सप्तम प्रश्नपत्र संस्कृत / उर्दू की परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर बाद 12.30 बजे तक हुई।
विज्ञापन

अष्टम प्रश्नपत्र कंप्यूटर की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक हुई।परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर के सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इमिलिया सहित 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर डायट और माध्यमिक शिक्षा विभाग से नामित पर्यवेक्षक परीक्षा पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 2995 के सापेक्ष 2677 प्रशिक्षु शामिल हुए। दूसरी पाली में पंजीकृत 3220 के सापेक्ष 2986 प्रशिक्षु शामिल हुए। तीसरी पाली में पंजीकृत 3571 के सापेक्ष 3217 प्रशिक्षु शामिल हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन सचल दस्ते परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed