फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रशांत गुप्ता बनाए गए प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष

प्रशांत गुप्ता बनाए गए प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष

Sun, 20 Jan 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
प्रशांत गुप्ता बनाए गए प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष
जिला पंचायत कार्यालय परिसर स्थित सभागार में रविवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वावधान में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में 14 फरवरी को जिले में आने वाली ग्राम स्वराज जागृति यात्रा का भव्य स्वागत करने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान अखिल भारतीय प्रधान संगठन का नया जिलाध्यक्ष दरगाह ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रशांत कुमार गुप्ता को बनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानों ने 73 वें संविधान संशोधन को तत्काल लागू करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ सड़क पर उतरने का निर्णय लिया। इसके पहले संगठन के जिलाध्यक्ष रहे आलोक कुमार जायसवाल व्यस्तताओं के चलते संगठन के कार्यों को पूरा समय नहीं दे पा रहे थे। उनके अनुरोध पर उन्हें इस दायित्व से मुक्त कर दिया गया। आलोक कुमार जायसवाल के प्रस्ताव पर दरगाह के प्रधान प्रशांत कुमार को संगठन का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्र ने ग्राम प्रधानों का आह्वान किया कि वे संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय हों। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधानों के अधिकारों को दिलाने के लिए संगठन की ओर से ग्राम स्वराज जागृति यात्रा 28 जनवरी से सहारनपुर से रवाना होगी, यह यात्रा मऊ में 14 फरवरी को पहुंचेगी। विपिन मिश्र ने बताया कि आलोक कुमार जायसवाल को अब प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी। इस मौके पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार गुप्ता ने कहा कि ग्राम स्वराज जागृति यात्रा के मऊ में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक में सुनील मौर्य, अनिल कुुमार, चंद्रभान मौर्य और प्रेम शंकर राय सहित काफी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed