फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मरीजों को इमरजेंसी में नहीं मिले डाक्टर

मरीजों को इमरजेंसी में नहीं मिले डाक्टर

Tue, 01 Jan 2019 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
मरीजों को इमरजेंसी में नहीं मिले डाक्टर
मऊ। सोमवार की दोपहर जिला अस्पताल स्थित इमरजेंसी में डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों के न रहने से मरीज दो घंटे तक इलाज में परेशान रहे। इसी बीच वार्ड में भर्ती मरीज भी तड़पते रहे लेकिन डॉक्टरों का कहीं पता नहीं चला। तीमारदार जब शिकायत करने पहुंचे तो पता चला कि सीएमएस सहित सभी चिकित्सक और कर्मचारी अस्पताल के कर्मचारियों की विदाई समारोह में व्यस्त है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में तैनात पांच स्वास्थ्यकर्मियों की विदाई समारोह कार्यक्रम जिला अस्पताल के सभागार में कार्यक्रम आयोजित था। जिसके चलते सोमवार की दोपहर में इमरजेंसी में डाक्टर और फार्मासिस्ट सहित अन्य कर्मचारी नदारद थे। इलाज के लिए आए मरीज और घायल डाक्टर और कर्मचारियों की तलाश करते रहे। जबकि कैदियों का मेडिकल कराने के लिए आए पुलिसकर्मी भी परेशान रहे। डेढ़ घंटे तक इमरजेंसी में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के गायब रहने पर जब मरीज के परिजन शिकायत करने सीएमएस डॉ. बृजकुमार के कक्ष में पहुंचे तो पता चला कि सीएमएस विदाई समारोह में व्यस्त है। इस ीबीच कुछ मरीजों ने समारोह में पहुंचकर शिकायत की, जिस पर चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी इमरजेंसी में पहुंचे और इलाज शुरू किया। सीएमएस डॉ. बृजकुमार का कहना है कि कार्यक्रम में चिकित्सक कुछ समय के लिए चले गए थे, मरीजों के आने पर चिकित्सक पहुंच गए।
विज्ञापन



पंाच कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त
मऊ। सोमवार को जिला अस्पताल के सभागार में विदाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें प्रभारी अधिकारी फार्मेसी कमलेश भारती, सिस्टर रामप्यारी राय, एक्सरे टेक्नीशियन अनिल कुमार राय, विक्रमा यादव और वार्ड ब्याय जमील अहमद सेवानिवृृत्त हुये। जिन्हें सीएमएस बृजकुमार द्वारा स्मृति चिन्ह और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन चीफ फार्मासिस्ट पीएन सिंह ने किया। इस मौके पर डॉ. एके रंजन, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. शैलेष कुशवाह, डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. राकेश चौधरी, डॉ. रूपेश राय, डॉ. अभिषेक तिवारी, चीफ फार्मासिस्ट भुवनेश, डीबी राय, अशोक, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed