फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पीएम की रैली को सफल बनाने के लिए बैठक किया

पीएम की रैली को सफल बनाने के लिए बैठक किया

Sun, 23 Dec 2018 10:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
पीएम की रैली को सफल बनाने के लिए बैठक किया
फतहपुर मंडाव। विकास खंड क्षेत्र के गुरूमहा गांव स्थित सम्मेमा के मंदिर पर भाजपाइयों की बैठक संपन्न हुई । जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को 29 दिसंबर को गाजीपुर में आयोजित प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने तथा 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप मनाने और बूथस्तर तक मजबूत करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामविलास गुप्ता ने किया। जिसमें भाजपा के जिला महामंत्री प्रशांत गुप्ता ने केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात दुहराई। साथ ही 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाजीपुर में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार किया गया । इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामविलास गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर मृत्युंजय वर्मा, रणविजय सिंह, सीपू सिंह, अमरेश चौबे, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुदामा निराला, संतोष मल्ल, परशुराम राजभर, सुशील राय, भोला चौहान, वीरेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed