{"_id":"5bfec910bdec2241a6447579","slug":"81543424272-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष परीक्षा से होगा बच्चों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष परीक्षा से होगा बच्चों के शैक्षिक स्तर का मूल्यांकन
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच के लिए अब हर माह मिशन पहचान के तहत विशेष परीक्षा होगी। इसके तहत 30 नवंबर को सभी परिषदीय विद्यालयों में एक साथ विशेष परीक्षा होगी। परीक्षा तिथि के आधा घंटे पूर्व विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र भेजे जाएंगे।
जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को सर्कुलर जारी किया है, जिसमें बच्चों के शैक्षिक स्तर की प्रगति जानने के लिए मिशन पहचान के तहत प्रत्येक महीने विशेष परीक्षा होगी। इसी क्रम में 30 नवंबर को 11 से 12 बजे तक एक साथ समस्त परिषदीय विद्यालयों में विशेष परीक्षा होगी। कक्षा दो में 25, तीसरी से आठवीं कक्षा तक 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों के होंगे। परीक्षा आयोजन के लिए प्रत्येक विद्यालयों में कम से कम चार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रश्नपत्र प्रत्येक विद्यालय पर परीक्षा तिथि के आधा घंटे पूर्व प्रधानाध्यापकों के व्हाट्सएप पर भेजा जाएगा। शिक्षक प्रश्नों को ब्लैकबोर्ड पर लिखेंगे। परीक्षा समाप्ति के आधा घंटे बाद कक्षाध्यापकों द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। जिसकी एक प्रति शिक्षकों को उसी दिन बीआरसी पर उपलब्ध कराना होगा। इस संबंध में जिला समन्वयक प्रशिक्षण गजेंद्र सिंह ने बताया कि समस्त प्रधानाध्यापक प्रश्नों को हल करने के लिए बच्चों को उत्तर पत्रक की तैैयारी एक दिन पूर्व करा लें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी का कहना है कि बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच के लिए 30 नवंबर को समस्त परिषदीय विद्यालयों में एक साथ विशेष परीक्षा होगी। जिन विद्यालयों में बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता उत्कृष्ट होगी। उन विद्यालयों का टीम विजिट किया जाएगा।