{"_id":"5bc38ce3bdec221e2f5b4f63","slug":"81539542243-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार किमी लंबी रेलवे कालोनी में बिछाई जाएगी सीवरलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार किमी लंबी रेलवे कालोनी में बिछाई जाएगी सीवरलाइन
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 1
रेलवे का अपना होगा ड्रेनेज सिस्टम
चार कॉलोनियों में बिछाई जाएंगी चार किमी लंबी सीवर लाइनें
एक करोड़ कर लागत के प्रस्ताव को हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। रेलवे कॉलोनियों में पानी की निकासी के लिए रेलववे खुद का ड्रेनेज सिस्टम बनाने जा रहा है। सीवर लाइन के प्रस्ताव को रेलवे ने हरी झंडी दे दी है। चार किमी लंबी सीवर लाइन के निर्माण के लिए एक करोड़ का बजट पास पर टेंडर कर उसका ठेका भी कर दिया गया है। रेलवे ने जल्द से जल्द काम शुरू करने के लिए डीपीआर तैयार कर टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर दिया। कार्य को अप्रैल 2019 तक पूरा करा लिया जाएगा। इससे कालोनीवासियों को गंदे पानी से निजात मिल सकेगी।
सहादतपुर स्थित रेलवे की चार सेक्टरों में बंटे 250 कॉलोनियों में गंदे पानी की निकासी को लेकर रेलवे द्वारा चार किमी लंबे नवीन सीवर लाइन बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। रेलवे सीवर लाइन बिछाने के लिए करीब एक करोड़ की राशि खर्च करेगी। सीवर लाइन बिछाने के लिए डीपीआर बनाने के साथ गाजीपुर की कार्यदायी संस्था को टेंडर जारी किया जा चुका है। विभागीय अधिकारियों की माने तो रेलवे कॉलोनी में बनाया गया रेलवे का ड्रैनेट सिस्टम कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो चुका है, इससे घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी बेहतर तरीके से नहीं होने के चलते कॉलोनी में कई जगहों पर गंदे पानी की जमा हो रहा है। इस समस्या को देखते हुए रेलवे द्वारा तीन माह पूर्व एक करोड़ कॉलोनी में नवीन सीवर लाइन निर्माण का प्रस्ताव बनाकर आला अधिकारियों को भेजा गया था। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि रेलवे द्वारा कॉलोनी से निकलने वाला गंदा पानी नगर पालिका की तरह तमसा नदी में बहाया जाएगा। वर्तमान में रेलवे कॉलोनी का गंदा पानी डीसीएसके मोड़ स्थित एक पोखरे में गिराया जाता है। रेलवे कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी के लिए बिछाई गई सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण गंदा पानी कॉलोनी में ही इधर-उधर फैल जाता था और गंदे पानी से लोगों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब विभाग ने सीवर लाइन डालने का काम शुरू कर दिया है। इससे लोगों को अब गंदे पानी से होनी वाली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
कोट
कालोनियों में ड्रैनेज सिस्टम बेहतर करने के लिए सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए डीपीआर बनाने के साथ टेंडर जारी किया जा चुका है। चालू माह के आखिरी सप्ताह में इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा और अप्रैल 2019 में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
एमपी पाठक , आईओडब्लू प्रभारी
इनसेट
सड़क का भी कराया जाएग निर्माण
मऊ। कॉलोनी में कई जगहों से टूटी पड़ी थी। विभाग द्वारा सीवर लाइन बिछाने के साथ सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। इससे रास्ता बिल्कुल साफ सुरक्षित है। इस सड़क पर दिन-रात लोगों का आवागमन होता है। इसलिए विभाग को इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट भी लगवानी चाहिए।