फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डांट से नाराज बालक ट्रेन से पहुंचा मऊ

डांट से नाराज बालक ट्रेन से पहुंचा मऊ

Sat, 29 Sep 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
डांट से नाराज बालक ट्रेन से पहुंचा मऊ
मऊ। किसी बात को लेकर पिता के डांटने पर एक बालक अपने घर से भाग कर ट्रेन से मऊ पहुंच गया। अपनी गलती का अहसास होने पर वह मऊ स्टेशन पर ट्रेन के रूकने पर उतर गया। गश्त कर रहे आरपीएफ जवान ने उसे संदिग्ध स्थिति में देखा और उसे अपने साथ आरपीएफ पोस्ट ले आया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि बालक ने अपना नाम मु. समीर पुत्र मुहम्मद उस्मान मधुबन कोतवाली के पिपरा उसरी गांव निवासी बताया। पूछताछ में उसने बताया कि शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर उसके पिता ने उसे फटकार लगा दिया था। जिससे नाराज होकर वह अपने घर से निकलकर बेल्थरारोड स्टेशन पहुंच गया। वहां नौतनवां से दुर्ग जाने वाली अप दुर्ग एक्सप्रेस में रिर्जेवेशन कोच में सवार हो गया। उसे अपनी गलती का अहसास हुआ तो ट्रेन के मऊ पहुंचने पर उतर गया। वहां वह प्लेटफार्म नंबर एक पर चुपचाप बैठा रहा, इस दौरान गश्त कर रहे जवान ने उससे अकेले बैठने की वजह पूछी बालक के जवाब न देने पर सिपाही अपने साथ पोस्ट पर ले आया। आरपीएफ ने बालक के पिता मुहम्मद उस्मान को सुचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed