फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चारों विधान सभा क्षेत्रों में सपा कराएगी सम्मेलन

चारों विधान सभा क्षेत्रों में सपा कराएगी सम्मेलन

Sat, 22 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
चारों विधान सभा क्षेत्रों में सपा कराएगी सम्मेलन

विज्ञापन

मऊ। सपा की जनपद स्तरीय बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में जनपद के चारों विधान सभा क्षेत्रों के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की तिथि निर्धारित की गई। बैठक में चारों क्षेत्रों में ये सम्मेलन तीन अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2018 के बीच कराए जाने की रणनीति बनाई। प्रत्येक बूथ पर अध्यक्ष सहित सभी 10 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई। ये सम्मेलन प्रशिक्षण के तौर पर संपन्न किए जाएंगे। बैठक में तय किया गया कि 3 अक्टूबर को मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा, 4 अक्टूबर को घोसी विधानसभा, 5 अक्टूबर को मधुबन विधानसभा और 6 अक्टूबर को सदर विधानसभा का सम्मेलन कराया जाएगा। पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि सम्मेलन में विधानसभा प्रभारी अथवा विधानसभा के अध्यक्ष की कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने सभी जिम्मेदार पदाधिकारी, पार्टी नेता एवं पदेन सदस्यों का आह्वान किया कि सम्मेलन की तैयारी में अभी से लग जाएं। बैठक में अल्ताफ अंसारी, राजेंद्र मिश्रा, कुद्दूश अंसारी, नन्हकू राजभर, हजारी सिंह, रामधनी चौहान, रामहरि चौहान, लालचंद यादव, इंद्र कैलाश यादव, राम शब्द यादव, राम प्रकाश यादव, अशोक यादव, राजेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, सीताराम यादव, आलोक राय, महेंद्र पासवान, शोभा श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, राम प्रताप यादव ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed