फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सनबीम स्कूल मऊ को मिला मोस्ट एंथुसिआस्टिक टीम का पुरस्कार

सनबीम स्कूल मऊ को मिला मोस्ट एंथुसिआस्टिक टीम का पुरस्कार

Mon, 30 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
सनबीम स्कूल मऊ को मिला मोस्ट एंथुसिआस्टिक टीम का पुरस्कार
सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशन इंटीट्यूशन की तरफ से 23 स्कूलों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें सनबीम स्कूल मऊ सबसे अधिक तैयारी के साथ टीम बनकर उभरा। इस प्रतियोगिता में कोरस राइमिंग, कामर्स क्विज, सांइस क्विज, हेरिटेज क्विज, डूडल आर्ट, आकेस्ट्रा, न्यूज रिर्पोटेज,रेडियो जॉकी सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सनबीम स्कूल मऊ के 86 बच्चे 28 जुलाई से 30 जुलाई तक सनबीम स्कूल वरूणा में रहे। जहां उन्होंने माता-पिता से अलग रहकर अकेले रहने की छोटी-छोटी चुनौतियों का सामना किया। इसी क्रम में सनबीम स्कूल मऊ के बच्चों को उनकी सक्रियता तथा कर्मठता को देखते हुए मोस्ट एंथुसिआस्टिक टीम का पुरस्कार मिला। लैंग्वेज क्विज में अस्मिता, हार्दिक, अनुश्का की टीम ने सनबीम स्कूल भगवानपुर, सनबीम स्कूल वरूणा तथा सनबीम स्कूल सनसिटी तथा सभी एसोसिएट स्कूलों को हराकर 23 स्कूलों में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सनबीम स्कूल मऊ का नाम रोशन किया। स्कूल की मधुलिका मुग्धा नें इंग्लिश कविता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आरक्रेस्टा में अपार प्रशंसा प्राप्त करने वाली 20 बच्चों की टीम जिसमें गार्गी द्विवदी, विशाखा मिश्रा, आलोक त्रिपाठी, आलाफिया, अस्मिता, हर्शित सिंह, संकल्प, अनुज प्रजापति, आयुश आदि 20 बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्विज की श्रेणियों में सनबीम स्कूल मऊ हेरिटेज क्विज, साइंस क्विज, कामर्स क्विज में चौथे स्थान पर रहा। अपार सफलता मे लिए चेयरमैन दीपक मधोक, डायेक्टर भारती मधोक ने सनबीम स्कूल के छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed