फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   योजनाबद्ध तरीके से होने चाहिए कार्य

योजनाबद्ध तरीके से होने चाहिए कार्य

Mon, 30 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
योजनाबद्ध तरीके से होने चाहिए कार्य
भाजपा की ओर से विधानसभा स्तरीय युवाओं का एक दिवसीय क्षमतावृद्धि कार्यशाला का आयोजन भुजौटी स्थित एस आर प्लाजा में रविवार को किया गया। जिसमें युवाओं को प्रबंधन कार्य में विशेष निपुण होने के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य वक्ता धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रबंधन कार्य में विशेष निपुण होना चाहिए। कहा कि प्रबंधन योजनाबद्ध तरीके से हो तो बड़े से बड़ा कार्य आसानी से हो सकता है। कहा कि हम सब को अपने कार्यों के स्वमूल्यांकन की आदत डालनी चाहिए, अच्छे ढंग से पेश आना ही हम सब को अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं से अलग करता है। नई योजनाए बनाएं। टीम भावना से काम करने पर पार्टी को मजबूती मिलती है।
विज्ञापन

अभिनव कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासित और जागरूक कार्यकर्ता पार्टी की ताकत होता है। कार्यकर्ताओ का उत्साह पार्टी के लिए वरदान साबित होता है किंतु वह उत्साह सकारात्मक दिशा में होना चाहिए। कार्यकर्ता बड़ा हो या छोटा उसका अनुशासन पार्टी के अंदर उसके महत्व को बढ़ाता है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कंवल गिरी, संगीता द्विवेदी, कृष्ण कान्त राय, विनोद वर्मा, विजय राजभर, भारत भीम जनार्दन चौहान, राजीव पाण्डेय, मृत्युंजय द्विवेदी, राघवेन्द्र राय शर्मा, रामकृष्ण भारद्वाज, अखिलेश राजभर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed