फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जन सूचना एवं अपीलीय प्राधिकारियों का प्रशिक्षण

जन सूचना एवं अपीलीय प्राधिकारियों का प्रशिक्षण

Thu, 19 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
जन सूचना एवं अपीलीय प्राधिकारियों का प्रशिक्षण
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जन सूचना अधिकारियों एवं अपीलीय प्राधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान रजिस्ट्रार ने समय से सूचनाएं दिए जाने का निर्देश दिया। वहीं प्रशिक्षण में शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयोग के रजिस्ट्रार जितेन्द्र मिश्र ने कहा कि अधिनियम 2005 के लागू हो जाने के बाद लोगों में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता आई है। शासकीय कार्यों में पारदर्शिता लाने तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस अधिनियम को लागू किया गया। रजिस्ट्रार ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रत्येक लोक प्राधिकरण की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही विकसित कर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना है। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि आरटीआई के संबंध में शंकाओं और जिज्ञासाओं को दूर करें। उन्होंने अपीलीय प्राधिकारियों को समय से सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम प्रकाश बिंदु ने कहा कि जन सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 एक क्रान्तिकारी अधिनियम है। इसके लागू हो जाने से कार्यों में पारदर्शिता आई है ,वहीं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। अधिनियम से सरकारी कर्मचारियों को सबसे अधिक फायदा हुआ है। प्रशिक्षक डा. राहुल सिंह ने कहा कि इस प्रकार का अधिनियम सबसे पहले 1766 में स्वीडन में पहली बार लागू किया गया तथा वर्तमान में कुल 98 देशों में यह लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ललित कुमार सिंह और सीएमओ डा.एससी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीडीओ आशुतोष कुमार द्विवेदी, डीडीओ विजय शंकर राय, सीआरओ हंसराज यादव, एसओसी चकबंदी आलोक कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी नागेन्द्र तिवारी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी, नगर क्षेत्राधिकारी राजकुमार सहित सभी जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



मऊ। सूचना आयोग के रजिस्ट्रार जितेंद्र मिश्र ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रेसवार्ता किया। कहा कि समय से सूचना न देने वाले 10 हजार जन सूचनाधिकारियों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। सूचनाओं को समय से देने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने जनपद में लंबित जनसूचनाओं के बाबत जानकारी होने में असमर्थता जताई। नहीं बता पाए कि अब तक समय से जन सूचना न देने वाले कितने अधिकारियों पर कार्रवाई की गई। प्रेस वार्ता में मौजूद सीडीओ भी जानकारी नहीं दे सके। रजिस्ट्रार ने आश्वासन दिया कि वे लखनऊ जाकर दो तीन दिनों के अंदर यह जानकारी दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed