{"_id":"5b367cb54f1c1b53268b88eb","slug":"81530297525-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मुखबिरों की मदद लेगा बिजली विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मुखबिरों की मदद लेगा बिजली विभाग
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। पुलिस विभाग की तहर अब बिजली विभाग भी मुखबिरों से चोरी से बिजली का उपयोग करने वालों का पता लगाएगा। पता लगने पर सूचना देने वाले को बकाया वूसली की रकम का दस प्रतिशत कमीशन भी विभाग देगा। सूचना देने वाले का नाम भी विभाग उजागर नहीं करेगा। पहली जुलाई से 15 अगस्त तक चलाई जाने वाली नई योजना का नाम छिपा कनेक्शन ढूढो ईनाम पाओ योजना रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत मुखबिर से बिना बिल दिए ही बिजली का उपयोग करने वालों की सूचना प्राप्त होने पर मुखबिर का नाम गोपनीय रखते हुए बकाया वसूली का 10 प्रतिशत धनराशि दिया जायेगा। इस योजना के तहत पहली अप्रैल 2017 के कनेक्शनों पर प्रोत्साहन धनराशि मुखबिर का नाम गोपनीय रखते हुए दी जायेगी। बिलिंग नेट पर 01 अप्रैल 2017 के पूर्व से उपलब्ध नहीं होने वाले कनेक्शनों की सूचना देने पर उपभोक्ताओं से बिल बनाकर वसूली किये जाने तथा डिस्काम द्वारा 01 अप्रैल 2017 के पूर्व अनबिल्ड कर दिए गए कनेक्शन जिनकी वर्तमान में मीटर चलते पाये जाने पर उपभोक्ता का बिल बनाकर राजस्व वसूली की जाएगी। मुखबीर कारपोरेशन में कार्यरत संविदाकर्मी मीटर रीडर कुशल तथा अकुशल श्रमिक अथवा आम नागरिक भी हो सकता है। यह जानकारी अधीक्षण अभियन्ता एसएस प्रसाद ने दी है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया है कि लोग राष्ट्रहित में आगे आएं और बिल न देने वाले उपभोक्तओं की जानकारी देकर कमीशन भी प्राप्त करें।