{"_id":"5b367c8e4f1c1bfa6e8ba91a","slug":"81530297486-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की प्रतिभा निखारने के सहायक हैं समर कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों की प्रतिभा निखारने के सहायक हैं समर कैंप
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमिला । कस्बे के दो अलग अलग प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को पांच दिवसीय समर कैंप शिविर का आयोजन किया गया। समर कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव द्वारा किया गया।
अमिला कस्बे के अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल रामगढ़ में पांच दिवसीय समर कैंप की शुरुआत करने के साथ क्षेत्र के पूनापार स्थित प्राथमिक विद्यालय में समर कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि स्कूली छात्रों के अंदर कई प्रकार की प्रतिभा छुपी होती है, लेकिन छात्र उसे प्रर्दशित नहीं कर पाते है। जबकि समर कैंप में छात्र अपने अंदर छुपी प्रतियोगिताओं को बाहर लाते हुए अपनी कला का प्रर्दशन करते है। कैंप के पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन के रंगोली प्रतियोगिता, निशानेबाजी, अंग्रेजी में अंताक्षरी का आयोजन किया गया। कैंप में ग्राम प्रधान श्याम कुंवर यादव, मिलन कुमार चौरसिया, शैल कुमारी, राम जन्म यादव, गुलाब सिंह, रामाश्रय सिंह, अरविंद कुमार, अजय कुमार दूबे सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन