{"_id":"5b33d8c94f1c1b264d8b8c87","slug":"81530124489-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय सीमा में अधूरे शौचालय का निर्माण कराए पूरा: बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय सीमा में अधूरे शौचालय का निर्माण कराए पूरा: बीडीओ
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढुआ गोदाम । स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2 अक्टूबर तक प्रत्येक गांवो को ओडीएफ कराने के उद्देश्य को लेकर परदहा ब्लाक परिसर के सभागार में बुधवार को बीडीओ छोटेलाल तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में ब्लाक में हुए विकास कार्यो की समीक्षा करने के साथ अक्टूबर से पूर्व गांवों को ओडीएफ करने का निर्देश दिया गया। साथ हीओडीएफ हुए आठ गांव की सूची लेने के साथ डीपीआरओ को भेजा गया।
बैठक लेते हुए बीडीओ छोटेलाल तिवारी ने ब्लाक के इमिलियाडीह , नसीरपुर, रकौली, आदेदीह, गांव में शौचालय के निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही के लिए ग्राम विकास अधिकारीयों को फटकार लगाई । साथ ही कर्मचारियों को एक सप्ताह में शौचालय निमार्ण कार्य को पुरा कराने का निर्देश दिया । इस दौरान ओडीएफ हुए आठ गांव बहरीपुर, खडगजेपुर, इटौरा, बबुआपुर, सरयां, भार, सहित रणवीरपुर गांव स्थित तौफीक का पुरा गांव प्रोत्साहित करते हुए इन गांवों को की सूची डीपीआरओ कार्यालय भेजी गई। बीडीओ ने अधिकारियों- कर्मचारियों को 2 अक्टूबर से पूर्व अधूरे शौचालय का निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में एडीओ पंचायत राजेश तिवारी, प्रदीप कुमार, सदाशिव सिंह, अनुपमा सिंह, धर्मेन्द्र, प्रशांत दुबे, गोपाल शरण पांडे आदि लोग उपस्थित रहे ।