{"_id":"5ad8db924f1c1b6e098b55ef","slug":"81524161426-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक ने सीएमएस पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिक ने सीएमएस पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। महिला जिला अस्पताल में तैनात लिपिक ने गुरुवार को अस्पताल की सीएमएस माधुरी सिंह पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह को पत्र भेजा। हालांकि इस संबंध में सीएमओ द्वारा इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त न होने की बात कही गई। जबकि लिपिक ने बताया कि वह देर शाम रेलवे डाकघर से जरिए आएएमएस इस मामले का पत्र डीएम को भी रजिस्ट्री कर चुका है।
महिला जिला अस्पताल में लिपिक के पद पर विनोद तिवारी तैनात है। विभागीय कार्यों को लेकर विनोद का लंबे समय से सीएमएस डॉ. माधुरी सिंह से नहीं बनती। गुरुवार की दोपहर किसी बात को लेकर विनोद तिवारी का सीएमएस से विवाद हुआ। लिपिक विनोद तिवारी ने सीएमएस पर आरोप लगाते हुए सीएमओ को पत्र भेजा। इसमें उन्होंने बताया कि गुरुवार को सीएमएस ने उसके मोबाइल पर फोन कर उसे गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। विनोद ने प्रकरण से जिलाधिकारी को अवगत कराने के लिए देर शाम आरएमएस से रजिस्टर्ड डाक से पत्र भेजा। विनोद तिवारी ने कहा कि वो शुक्रवार को जिले के अन्य अधिकारियों से मिलकर पत्र सौंपेंगे। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है, न ही उन्हें कोई पत्र मिला है। कल कार्यालय जाने पर डाक देखा जाएगा। जबकि सीएमएस डॉ. माधुरी सिंह ने बताया कि मेरे ऊपर लिपिक ने बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। इस पद पर रहने के दौरान वो ऐसी कोई हरकत नहीं कर सकती हैं।