फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   धमकी देने पर वकीलों ने युवक को पीटा, दौड़ाकर पकड़ा

धमकी देने पर वकीलों ने युवक को पीटा, दौड़ाकर पकड़ा

Fri, 16 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
धमकी देने पर वकीलों ने युवक को पीटा, दौड़ाकर पकड़ा
मऊ। प्रेम विवाह के ढाई माह बाद दिवानी कचहरी में तलाक कराने के लिए पत्नी के संग आए युवक ने बातों ही बातों में वकील को धमकी दे दिया। फिर क्या था, वकीलों ने युवक को जमकर पीटा। साथ ही उसके भागने पर उसका पीछाकर उसे गाजीपुर तिराहे पर पकड़ लिया। यहां पर वकीलों और युवक के परिवार के सदस्यों के बीच बातचीत हुई। बाद में युवक के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

युवक सर्वेश हलधरपुर थाने के चकरा गांव का निवासी है। उसकी रिश्तेदारी बलिया जिले के भीमपुरा थाने के करौडा गांव में है। वहां आने जाने के दौरान उसका प्रियंका नामक युवती से चक्कर चल गया। बात बढ़ने पर पुलिस ने परिवार के लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी आठ दिसंबर 2017 को भीमपुरा थाने में करा दिया। परिवार के सदस्य भी दुल्हन को स्वीकार कर लिए। इसबीच ना जाने क्या सुझी युवक अपनी पत्नी को लेकर कचहरी तलाक कराने के लिए पहुंच गया। यहां पर फिरंगी सिंह यादव वकील ने कहा कि बिना अभिभावकों की सहमति के तलाक का कार्य नहीं होगा। प्रक्रिया करने में देर होने पर युवक का अधिवक्ता के जूनियर से विवाद हो गया। जूनियर वकील का कहना था कि युवक ने उसे जाने से मारने की धमकी दिया। इस पर वकीलों ने युवक की धुनाई की। इस दौरान युवक ने भी हाथ पैर चलाया और कचहरी से भगा निकला। इस दौरान वकीलों ने उसे दौड़ाकर एक किमी दूर गाजीपुर तिराहे पर दबोच लिया। यहां युवक के बड़े चचेरे भाई मुन्ना प्रसाद आ गए। उनके पहल पर युवक ने माफी मांगी, इस मामला शांत हुआ। युवक के भाई ने बताया कि सामाजिकता को पूरा करने के लिए परिवार के लोग उसकी दुबारा चार जून को शादी करने वाले है। ताकि लोगों को दावत आदि दिया जाए। घटना के दौरान मौजूद युवक की पत्नी काफी रो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed