{"_id":"5a43dcd84f1c1bf61b8b55b8","slug":"81514396888-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अफसरों का वेतन कटा डीएम की चौपाल में जोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अफसरों का वेतन कटा डीएम की चौपाल में जोड़
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु सुबह सात बजे ही मधुबन के फूलपुर गांव में पहुंच गए। लेकिन आदेश के बाद भी कई अफसर उनकी चौपाल में उपस्थित नहीं हुए। चौपाल में अनुपस्थित अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी, सीडीपीओ फतेहपुर मंडाव , जिलापूर्ति अधिकारी गिरीश चंद शुक्ल, बीएसए राकेश कुमार अनुपस्थित रहे। डीएम ने इस पर सख्त नाराजगी जताया और इन सभी अफसरों को एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
इनसेट
डोर टू डोर होगा सत्यापन
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी/पात्रों का डोर टू डोर सत्यापन करने का निर्देश दिया। कहा कि यदि कोई पात्र लाभार्थी आवास से वंचित रह जाता है और पात्रों द्वारा यदि शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्तकार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने अपने संसाधन से शौचालय बनवाने वाले हरिनरायण त्रिपाठी पुत्र लालता, महेश पुत्र ढोढा, श्रीकांत पासवान पुत्र रामलगन, सुनील कुमार यादव पुत्र दयाशंकर, विजय बहादुर पुत्र राजा यादव, त्रिवेनी प्रसाद पुत्र झोलई, बबलू गुप्ता पुत्र खेदु यादव, रामअशीष गुप्ता पुत्र रामबचन गुप्ता, लालशाहब गुप्ता पुत्र नेबूलाल, गनेश गुप्ता पुत्र ढोढ़ा को सम्मानित किया।