{"_id":"5a3bf2c84f1c1bc5668b668f","slug":"81513878216-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए अगले माह से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें मतदान फरवरी के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। संभावित चुनाव को देखते हुए दावेदारों ने अधिवक्ताओं से संपर्क तेज कर दिया है। वहीं कचहरी के रणनीतिकार भी अपने-अपने खेमे की बैठक कर चहेते प्रत्याशी को मैदान में उतार कर चुनावी बैतरणी पार करने की जुगत में लग गए हैं। जिससे कचहरी परिसर में इन दिनों चुनावी सरगर्मी बढ़ी गई है।
चुनाव के संभावित प्रत्याशियों पर नजर डालें तो अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वेश सिह , विरेंद्र बहादुर पाल, बार के पूर्व मंत्री उदयप्रताप राय, पूर्व अध्यक्ष शमसुल हसन, पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव, चंद्रशेखर राय, पूर्व महामंत्री रामकृत यादव को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं, महामंत्री के महत्वपूर्ण पद के लिए लक्ष्मी कांत यादव, जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह राज, पूर्व मंत्री संजय त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय, रामरतन निषाद के चुनाव लड़ने की संभावना है। सभी संभावित प्रत्याशी कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के साथ ही चुनावी बैतरणी पार करने की रणनीति बनाने में जुट गए है।