फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मजदूरी का भुगतान न करने पर,24 वीडीओ को प्रतिकुल प्रविष्टि

मजदूरी का भुगतान न करने पर,24 वीडीओ को प्रतिकुल प्रविष्टि

Sat, 26 Aug 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मजदूरी का भुगतान न करने पर,24 वीडीओ को प्रतिकुल प्रविष्टि
पहसा। मनरेगा मजदूरों को तयशुदा समय सीमा के भीतर मजदूरी का भुगतान न करने पर जिले के आठ ब्लाकों के विभिन्न गांवों में तैनात 24 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय के अनुपालन में उपायुक्त श्रम रोजगार ने यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई के बाद विभाग मे हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न विकास खंडों में मनरेगा के तहत कार्य कराए गए है। इन कार्यो में लगभग 93 हजार मानव दिवस कार्य हुए। जिसमें करीब 25 हजार मनरेगा मजदूर परिवारों ने मजदूरी की। शासन द्वारा मजदूरी के भुगतान के लिए 17 करोड़ की धनराशि निर्गत कर दी गई। लेकिन समीक्षा के दौरान पाया गया कि मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड को छोड़ जिले के अन्य किसी भी ब्लाक में काम के एवज में मजदूरों का भुगतान ग्राम विकास अधिकारियों के स्तर से नहीं किया गया। तय सीता के भीतर मजदूरी का भुगतान न करने पर विभाग ने जिले के रतनपुरा, कोपागंज, घोसी, मधुबन, फतेहपुर मंडाव, बडरांव, दोहरीघाट आदि विकास खंडो के 24 ग्राम विकास अधिकारियों के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया है।
विज्ञापन


मनरेगा मजदूरों को उनकी मजदूरी तय समय सीमा के अंदर भुगतान न करना एक गंभीर मामला है। प्रथम दृष्टया जिन लोगों को दोषी पाया गया, उन्हें प्रतिकुल प्रविष्टि जारी की गई है।-तेजभान सिंह उपायुक्त श्रम रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed