{"_id":"597cd2e44f1c1b3d148b46d0","slug":"81501352676-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। घोसी कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश व धनंजय सिंह पुत्र स्व. शंभू सिंह निवासी छिछोर थाना हलधर पुरकी तहरीर पर शनिवार को सेमरी जमामलपुर निवासी एक व्यक्ति सहित दो के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार धनंजय सिंह पुत्र शंभू सिंह निवासी छिछोर जो की शिक्षित बेरोजगार है। इनके साथ गांव के ही असगर अली से गया गांव के ही फ़ैयाज पुत्र समद ने कहा कि यह मेरे परिचित हैं जो विदेश भेजवा देंगे। इस पर हम दोनों को लेकर मऊ जनपद के सेमरी जमालपुर निवासी मुर्तजा अली से मुलाकात कराकर विदेश भेजने को कहा। जिस पर मुर्तजा अली ने कहा कि 30-30 हजार दोनों व्यक्ति दे दे और साथ में पासपोर्ट व अन्य कागजात भी दे दें। धनंजय के साथ असगर अली ने 30-30 हजार दे दिया। इसके बाद मुर्तजा अली दोनों को 11 नवंबर 16 को भटिंडा पंजाब ले जाकर कुछ टेस्ट भी कराया और दोनों को वापस भेज दिया। इस के बाद जब दोनों देरी होने पर विदेश भेजने के लिये दबाव बनाने के साथ पैसा वापस मांगने लगे तो गाली गलौज देने के साथ दुबारा आने पर जान से मारने की धमकी दिए। पुलिस ने इस मामले में मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया।