{"_id":"596bacac4f1c1bb5018b4803","slug":"81500228780-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकगीत गायकों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकगीत गायकों को किया गया सम्मानित
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में रविवार को गुरु पूजा एवं विशाल लोकगायक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ बिरहा गायकों के साथ बिरहा को सम्मान देने वालों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत रम्मन गुरु के चित्र पर माल्या अर्पण कर हुआ।सरस्वती वंदना गाजीपुर के लोक गीत गायक पारस यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर बिरहा गायक बिपिन बिहारी पाठक,उमेश बिहारी व चंद्र भूषण पांडेय ने कहा कि आज के आधुनिक समय में लोक गीत गायन को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।लोक गीत,बिरहा में भारत के ग्रामीण जनता की आत्मा बसती है।घोसी में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जबकि वाराणसी में हर वर्ष होते हैं।यहां पर बड़ी संख्या में लोक गीत कलाकारों की उपस्थिति बहुत सुखद है। आप सब लोक गीत,बिरहा को बढ़ावा देने में हरतरह के सहयोग के साथ जनप्रतिनिधियों को भी कहें। कार्यक्रम में बिपिन बिहारी पाठक,बब्बन यादव,चंद्र किशोर पांडेय, बंश देव पांडेय,विश्वनाथ यादव,गौरी शंकर आचार्य,सूबेदार यादव,पंचदेव पांडेय आदि कलाकरो का सम्मान किया गया।अध्यक्षता बिपिन बिहारी पाठक ने तथा संचालन उमेश बिहारी ने किया।कार्य क्रम को प्रमुख रूप से चेयर मैंन वासिम इक़बाल,भाजपा नेता योगेंद्र नाथ राय, समाज सेवी मनोज सिंह,अरविंद पांडेय, शकुंतला चौहान,प्रह्लाद चौहान,सुरेश यादव आदि ने संबोधित किया। (ब्यूरो)