{"_id":"69b0626c264b7d222e0a1351","slug":"81000-people-travelled-by-roadways-bus-in-10-days-during-holi-mau-news-c-295-1-mau1002-142100-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: होली पर 10 दिन में 81 हजार लोगों ने रोडवेज बस से की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: होली पर 10 दिन में 81 हजार लोगों ने रोडवेज बस से की यात्रा
विज्ञापन
नगर स्थित रोडवेज परिसर में अपने बस के इंतजार में मौजूद यात्री।संवाद
इस साल होली पर 10 दिन में मऊ डिपो की 73 बसों से 81 हजार लोगों ने सफर किया। इस दौरान 78 लाख रुपये का टिकट बिका। होली पर ट्रेनों में अधिक भीड़ होने के कारण एक से दूसरे शहर जाने के लिए लोगों ने रोडवेज बस से यात्रा की।
होली पर्व पर भीड़ देखते हुए 28 फरवरी से 9 मार्च तक परिवहन निगम ने होली विशेष प्रोत्साहन योजना चलाई थी। इस दौरान चालक परिचालकों को लगातार 10 दिन तक ड्यूटी करने पर प्रोत्साहन राशि देने की योजना थी।
प्रोत्साहन पाने के लिए चालक परिचालकों ने लगातार ड्यूटी की और 73 बसों से 81 हजार लोगों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाया। बीते साल होली पर्व पर 10 दिन में 70 हजार लोगों ने मऊ डिपो की बसों से सफर किया था।
विज्ञापन
पिछले साल की तुलना में इस साल 11 हजार अधिक लोगों की पसंद रोडवेज बसें रहीं और 14 लाख रुपये का अतिरिक्त टिकट बिका है। एआरएम गौतम प्रसाद गुप्ता ने बताया कि डिपो के 40 चालक और 40 परिचालकों ने 10 दिन बिना छुट्टी लिए लगातार काम किया है।
सभी को 5 से 6 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मऊ डिपो की तरफ से इन्हें अलग से पांच लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।