फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   800 toilets notice to beneficiaries

शौचालय के 800 लाभार्थियों को नोटिस

Fri, 20 Jul 2018 11:00 PM IST
mau
mau Updated Fri, 20 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
800 toilets notice to beneficiaries
शौचालय
स्वच्छता मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों के खातों में धनराशि पहुंचने के बावजूद अब तक निर्माण में रूचि न लेने वाले 800 शौचालय लाभार्थियों को नगर पालिका ने नोटिस भेजा है। लाभार्थियों को आगामी 7 दिनों में शौचालय का प्रथम स्तर निर्माण के लिए आगाह किया है। जिससे दूसरी किस्त और तीसरी किस्त की प्रक्रिया पूरी की जा सकें।  नगर पालिका को 2 अक्टूबर तक लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत निर्माण कर नगर को ओडीएफ घोषित करना है। उधर नोटिस जारी होने के बाद समय अवधि में कार्य न कराने पर संबंधित लाभार्थियों पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव बनाकर डीएम कार्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन


दो अक्टूबर तक नगर पालिका के वार्डो में शत प्रतिशत शौचालय निर्माण पूरा होते नजर नहीं आ रहे। हालात यह हैं कि लक्ष्य के सापेक्ष केवल 26 प्रतिशत शौचालय का कार्य ही पूरा हुआ है। नगर पालिका के 42 वार्डो में स्वच्छता मिशन के तहत 5560 लाभार्थियों को चिह्नित किया गया था। जिसमें 1400 लाभार्थी शौचालय निर्माण पूरा करा चुके हैं, वहीं 1376 लाभार्थियों ने 80 प्रतिशत कार्य पूरा कराया है। जबकि 800 लाभार्थियों द्वारा योजना के तहत चार हजार की पहली किश्त लेने के बाद भी शौचालय निर्माण कार्य में दिलचस्पी नहीं ली है।
विज्ञापन

उधर, शासन स्तर से दो अक्तूबर तक शत प्रतिशत शौचालय निर्माण पूरा कराने के दवाब को देखते हुए नगर पालिका ने कवायद शुरू कर दी है। इसी के तहत राशि लेने के बाद भी शौचालय का निर्माण न शुरू कराने वाले 150 लाभार्थियों को एक माह पूर्व नोटिस जारी किया था। वहीं कुछ दिन पूर्व पुन: 650 लाभार्थियों को नोटिस जारी कर सात दिनों में कार्य शुरू कराने के साथ अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed