{"_id":"5c1fcbbcbdec2256a104e324","slug":"73-buses-set-in-kumbh-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेले में लगाई गईं 73 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेले में लगाई गईं 73 बसें
Sun, 23 Dec 2018 11:24 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh buses
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेला में रोडवेज बसों को लगाए जाने से यात्रियों को अगले माह परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मऊ डिपो तथा दोहरीघाट की 73 कुंभ में शामिल की गई हैं। लेकिन विभाग की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था के लिए उपाय तक नहीं किए गए। ऐसे में यात्रियों को परेशान होना तय है।
जिले में मऊ तथा दोहरीघाट डिपो संचालित हैं। मऊ में 54 तथा दोहरीघाट डिपो से 52 बसें संचालित हैं। 15 जनवरी से प्रयागराज में लगने वाले कुंभ मेला में मऊ डिपो से 25 रोडवेज बस तथा दोहरीघाट डिपो से 48 बसों को लगाया गया है। डिपो में पहले से ही रोडवेज बसों की कमी से यात्रियों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ता है। शीतलहर के समय शाम होते ही निजी सवारी वाहन का टोटा हो जा रहा। ऐसे में रोडवेज बसों के लिए लोगों को घंटों प्रतीक्षा करना पड़ रहा है।
रोडवेज पर बसों की प्रतीक्षा में खड़े यात्री मुन्ना यादव, नागेंद्र राय, श्रीप्रकाश गुप्ता का कहना था कि कुंभ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का चलाया जाना ठीक है, लेकिन प्रशासन की तरफ से स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाए। शीतलहर का मौसम में शाम होते ही निजी सवारी वाहन न मिलने से दूरदराज जाने वाले यात्रियों को खुले आसमान मेेें रात बितानी पड़ती है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था बहाल किया जाए। इस बाबत एआरएम एमआर गौतम का कहना है कि शासन के निर्देश पर रोडवेज बसों को कुंभ मेला में लगाया गया है।