फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   71st Republic Day today

71वां गणतंत्र दिवस आज, दिखेगा देश भक्ति का जुनून

Sun, 26 Jan 2020 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
71st Republic Day today
मऊ। 71वां गणतंत्र दिवस रविवार को मनाया जाएगा। इस दिवस को मनाने के लिए लोगों में भारी उत्सकुता है। आन-मान और शान का प्रतीक तिरंगा पूरे जिले में शांति के साथ फहराया जाए, इसको लेकर पूर्व संध्या शनिवार की देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप देने में लोग जुट रहे। पुलिस लाइन परिसर स्थित समारोह स्थल पूरी तरह सज धज कर तैयार हो गया। स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की धूम पूर्व संध्या से ही नजर आने लगी। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कॉलेजों मेें राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह की एक पखवारे से तैयारियां चल रही थीं। स्कूलों में परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मद्देनजर विद्यालयों में बच्चों ने शनिवार को पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन

तिरंगों की खरीदारी के साथ दूसरी सजावटी वस्तुओं के लिए देर शाम तक बाजार में भीड़ उमड़ती रही। विद्यालयों में आयोजनों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दिन भर लगे रहे। जिससे अगली सुबह में लोगों में समारोह के दौरान लोगों में देश भक्ति का जुनून दिखाई दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महत्वपूर्ण स्थलों, मंदिरों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टेशन, राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्म जीव ब्यूरो, बीज अनुसंधान निदेशालय, रोडवेज, रेलवे सहित सहित महत्वपूर्ण सार्वजनिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। वहीं गणतंत्र दिवस को शानदार ढंग से मनाए जाने के क्रम में स्कूल, कालेज के शिक्षक व छात्र कार्यक्रम स्थल को सजाने व संवारने लगे रहे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को शिक्षकों ने दिन भर पूर्वाभ्यास कराया।
तिरंगों की हुई खूब खरीदारी
मऊ। गणतंत्र दिवस को लेकर बच्चे, युवा सहित सभी तबके के लोगों में उत्साह का माहौल रहा। गणतंत्र दिवस की धूम पूर्व संध्या से ही नजर आने लगी। तिरंगों की खरीदारी के साथ दूसरी सजावटी वस्तुओं के लिए देर शाम तक बाजार में भीड़ उमड़ती रही।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के प्रमुख बाजार तरह-तरह के तिरंगों से पटा हुआ नजर आया। तिरंगा झंडे के अलावा टोपी आदि की खूब धूम रही।नगर के सहादतपुरा, रौजा, चौक, मिर्जाहादीपुरा, मिर्जाहादीपुरा सहित विभिन्न बाजारों में झंडों की खरीदारी करने की भारी भीड़ रही। नगर में तिरंगे झंडे, बैच, टोपियों के अलावा अन्य चीजों की जमकर बिक्री हुई।

विद्यार्थी परिषद निकालेगा तिरंगा यात्रा:
मऊ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से 500 मीटर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा नगर के सोनीधापा बालिका इंटर कालेज से शुरू होकर मिर्जाहादीपुरा तक जाएगी। यह जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता वीर प्रताप ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed