{"_id":"5c2f8f4abdec2256e1301c42","slug":"71546620746-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना के बाद भी नहीं पहुंची एबुलेंस, मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना के बाद भी नहीं पहुंची एबुलेंस, मरीज की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदारा। अदरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंबुलेंस के न होने के कारण मरीजों की जीवन रक्षा में देरी हो रही है। हालात यह हैं कि अधिकांश मामलों में एंबुलेंस पहुंचने में 25-30 मिनट और कुछ मामलों में इससे भी अधिक समय लग रहा है। शुक्रवार की सुबह भी सूचना देने के एक घंटे बाद भी मरीज के घर एंबुलेंस नहीं पहुंची, वहीं एंबुलेंस के न पहुंचने पर जब तक मरीज के परिजन उसे अस्पताल ले जा पाते, मरीज की मौत हो गई।
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार निवासी 55 वर्षीय राजेश चौहान की शुक्रवार को भोर में तबियत खराब हो गई। मरीज की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने 108 एबुलेंस को सूचना दी। लेकिन सूचना देने के एक घंटे बाद एंबुलेंस नहीं पहुंची। उधर तबियत बिगड़ते देख मरीज को परिजन निजी वाहन से ले जाने का प्रयास कर रहे थे कि तभी मरीज की मौत हो गई। सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस के न पहुंचने पर मृतक के परिजनों और लोगों में रोष दिखा। परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर एंबुलेंस समय से पहुंच जाती तो मरीज की जान बच सकती थी।
वहीं इंदारा बाजार निवासी लल्लन यादव ने बताया कि उनके द्वारा कई बार इस बीच 108 एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन मौके पर 108 नहीं पहुंची। कहाकि नियमानुसार 108 सेवा में मरीज की सूचना मिलने पर शहरी क्षेत्र में 15 और ग्रामीण क्षेत्र में 23 मिनट में एंबुलेंस पहुंचने का प्रावधान किया गया है, लेकिन यह समय सीमा कुछ मामलों में ही लागू हो पा रही है। इस संदर्भ में सीएमओ सतीशचंद्र सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। घटना की जांच कराई जाएगी।