{"_id":"5bedc0a4bdec221037235958","slug":"71542308004-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 से लगेगा एमआर का टीका, पहले स्कूलों में अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 से लगेगा एमआर का टीका, पहले स्कूलों में अभियान
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक के पीएचसी केंद्र पर एमआर वैक्सीन टीकाकरण अभियान को लेकर गुरुवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अभियान में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। पहले दो सप्ताह सभी स्कूलों में टीम जाकर बच्चों का टीकाकरण करेगी।
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा रानीपुर पीएचसी केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी योगेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, स्वास्थ विभाग सहित संस्थानों के सदस्य मौजूद रहे। इसमें टीकाकरण की जरूरत, लगाने के तरीके, बीमारियों से बचाव में सहायक होने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इस अभियान को बेहतर तरीके से सफल बनाने को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर डॉ. गौतम ने बताया कि 26 नवंबर से अभियान शुरू किया जाएगा। पहले दो सप्ताह सभी स्कूलों में टीम जाकर बच्चों का टीकाकरण करेगी। इसके बाद अन्य जगहों पर कैंप लगाकर टीकाकरण किया जाएगा। इसमें नौ माह से 15 साल तक बच्चों को टीका लगेगा। पांच सप्ताह तक इस अभियान को चलाया जाएगा। साथ ही बताया कि अभियान के दौरान बच्चों के दाहिने हाथ में टीका लगेगा। इसके साथ बच्चे के बाये हाथ के अंगूठे पर निशान बनाया जाएगा। टीकाकरण के दौरान बच्चा खाली पेट न हो। बच्चों को एक-एक कर कमरे में ले जाकर टीकाकरण किया जाएगा। किसी तरह की दिक्कत होने पर डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी। इस मौके पर प्रमोद कुमार गुप्ता, पूनम सिंह, लोकनाथ सिंह, हुमैरा खातून सहित काफी संख्या में शिक्षकगण आदि मौजूद रहे।