फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   खड़ी पिकअप में टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत

खड़ी पिकअप में टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत

Sun, 11 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खड़ी पिकअप में टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत
दुबारी (मऊ)। बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के भीमपुरा मार्ग समीप ढोढा चट्टी के पास सोमवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गई। इससे घटना स्थल पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक युवक जिले के मधुबन कोतवाली क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मधुबन कोतवाली क्षेत्र के गजियापुर गांव निवासी बबलू (30) पुत्र फूलचन प्रसाद अपने साथी तिघरा गांव निवासी सुनील पुत्र सुबाष के साथ बाइक से शुक्रवार की शाम को नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव में एक रिश्तेदारी में आया हुआ था। जहां देर रात करीब नौ बजे वह बाइक से वापस गांव आ रहे थे। जहां बाइक की गति काफी तेज होने की वजह से ढोढा चट्टी के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और किनारे खड़ी पिकअप से टकरा गया। जिससे बाइक चला रहा बबलू की की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी 100 डायल को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ परिजनों को सूचना दी। उधर, घायल युवक का इलाज मऊ जिले के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed