{"_id":"5bddec81bdec226991726125","slug":"71541270657-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु मेला में 50 पशुओं का हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु मेला में 50 पशुओं का हुआ उपचार
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
हलधरपुर। रतनपुरा ब्लाक के बिलौझा गांव के आंबेडकर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में शनिवार को दीनदयाल पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. भगवान सिंह मौजूद रहे।
मेले में आए पशु पालकों को रतनपुरा के प्रभारी बीके पांडेय द्वारा शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही बताया कि इस मेले का आयोजन के पीछे शासन की मंशा है कि पशुओं की रक्षा, सुरक्षा और पशुओं के माध्यम से किसानों कि आमदनी को बढ़ाना है। वहीं मुख्य अतिथि डॉ. भगवान सिंह ने कहा कि दिन -प्रतिदिन किसानों के लिए जोत की भूमि कम होती जा रही है, किसानों के पास मात्र एक ही विकल्प बचा है कि वो वैज्ञानिक तरीके से अपने पशुओं की रक्षा और सुरक्षा करके दूध का उत्पादन बढ़ाएं। मेले में 50 से ज्यादा पशु पालकों द्वारा लाए गए पशुओं का उपचार कर पालकों को दवाएं मुहैया कराई गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामशीष राम, डॉ. कमला प्रसाद गुप्ता ,मुन्नू गोंड और शंभूनाथ शर्मा मौजूद रहे।