{"_id":"5bd4a774bdec224291204cfd","slug":"71540663156-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए है तेरे दरबार ए मैया कुछ बोलो ना ........","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आए है तेरे दरबार ए मैया कुछ बोलो ना ........
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतहपुर मंडाव। मधुबन नगर पंचायत के दुबारी मोड़ वार्ड 15 में शुक्रवार की रात श्री सिंह वाहिनी दुर्गा पूजा समिति द्वारा देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि माता का जागरण करने से समाज में एकता कायम होती है।
जागरण में सौरव श्रीवास्तव, देवेंद्र पाठक ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां की आरती से किया। उमेश सिहं राठौर ने घनश्याम तेरी वंशी, पागल कर जाती है गीत की मनमोहक प्रस्तुती की । इसके बाद सौरव श्रीवास्तव ने ‘आए है तेरे दरबार मे मैया कुछ बोलो ना...’ गीत प्रस्तुत किया। वहीं देवेंद्र दास महाराज ने ‘श्री राम बसे है छाती में, कैसे आयेंगे भगवान’ जैसी गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम के समापन पर भजन सम्राट सौरव श्रीवास्तव व अवध रत्न सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. उमेशचंद्र गुप्त द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसएचओ नीरज पाठक, मनोज, संजय कुमार मद्धेशिया , अमित गुप्त ,वृजेश, राहुल दीक्षित आदि लोग उपस्थित रहे।