{"_id":"5bc77496bdec2269556a93da","slug":"71539798166-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम पांच से रात नौ बजे तक नहीं होगी रोस्टरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम पांच से रात नौ बजे तक नहीं होगी रोस्टरिंग
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद भी विद्युत आपूर्ति बरकरार रहेगी। यही नहीं अब शाम पांच से रात नौ बजे तक होने वाली रोस्टरिंग भी नहीं की जाएगी। अब यह सुबह पांच से पूर्वाह्न नौ बजे तक होगी। बिजली विभाग के पास आठ मोबाइल ट्रांसफार्मर रिजर्व रखे गए हैं। इन्हें फुंकने वाले ट्रांसफार्मर की जगह बदलकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।
नवरात्र पर्व के मद्देनजर शासन की तरफ से नगर में 24 घंटे तथा ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का फरमान जारी किया है। ट्रांसफार्मर फुंकने तथा अपराह्न पांच बजे से रात नौ बजे तक रोस्टरिंग के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी। समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग ने रोस्टरिंग के शेड्यूल में बदलाव किया है। अब शाम पांच से नौ बजे तक होने वाली रोस्टरिंग सुबह पांच बजे से पूर्वाह्न नौ बजे तक होगी। ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने की व्यवस्था की गई है। विभाग की तरफ से लोकल फाल्ट तथा तकनीकी गड़बड़ी को दुरुस्त करने के लिए विद्युत उपकेंद्रों पर कार्यरत तकनीशियनों तथा अधिकारियों को फरमान जारी किया है।
विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि 24 घंटे तथा ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आठ मोबाइल ट्रांसफार्मर रिजर्व रखे गए हैं।