फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   हर्षो उल्लास से मनाई गई संतगणिनाथ जयंती

हर्षो उल्लास से मनाई गई संतगणिनाथ जयंती

Sat, 22 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
हर्षो उल्लास से मनाई गई संतगणिनाथ जयंती

विज्ञापन
मऊ। मधुबन तहसील मुख्यालय पर शनिवार को वैश्य समाज की तरफ से संत गणिनाथ की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इससे पहले मध्यदेशीय वैश्य समाज की तरफ से शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें हाथी, घोड़ा, रथ के साथ बाइक सवार युवक शामिल रहे। इसके अलावा शोभा यात्रा में महिलाओं के साथ बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मुख्य अतिथि के संबोधन से कार्यक्रम का समापन किया गया।

शनिवार को मधुबन बाजार के दुबारी मोड़ पर संत शिरोमणि महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण से शुरू किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा निकली गई। इसमें महिलाओं बच्चों और पुरुष ने सैकड़ों की संख्या में भाग लिया। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़ा, रथ के साथ बाइक जुलूस शामिल किया गया। यह शोभा सिरताज सिनेमा घर से शुरू होकर दुबारी मोड़ स्थित अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के जिला अध्यक्ष गिरीश चंद गुप्त के आवास पर समाप्त हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संत गणिनाथ जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त पारस नाथ गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने संत गणिनाथ के चित्र पर फूल माला चढ़ाने और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मुख्यअतिथि ने कहा कि संत गणिनाथ महाराज ऐसे कुलगुरु हैं, जिन्होंने पूरे समाज को सही दिशा देने का काम किया। आज उनके दिखाए रास्तों पर चलकर हमारा समाज आगे बढ़ रहा है। आज हम पूरे देश में अपनी पहचान स्थापित कर पाए हैं। इस मौके पर उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया, चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, भाजपा जिला मंत्री प्रशांत गुप्ता, नगर अध्यक्ष विवेक मद्धेशिया, पिंटू मद्धेशिया, कपूर गुप्ता, कौशल जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, बब्लू मद्धेशिया, राजमंगल मद्धेशिया, गोलू मद्धेशिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष गिरिशचंद गुप्ता ने किया। शोभा यात्रा निकाले जाने के दौरान नगर क्षेत्र में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed