फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बैंक का सर्वर फेल होने से उपभोक्ता हो रहे परेशान

बैंक का सर्वर फेल होने से उपभोक्ता हो रहे परेशान

Tue, 04 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
बैंक का सर्वर फेल होने से उपभोक्ता हो रहे परेशान
रानीपुर (मऊ)। ब्लाक क्षेत्र काझा स्थित इलहाबाद बैंक का सर्वर फेल होने से मंगलवार को उपभोक्ता हलकान रहे। पूरे दिन बाट जोहने के बाद भी लेन-देन नहीं हो सका। इससे बैंक कर्मियों व उपभोक्ताओं के बीच तीखी नोक-झोंक हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र के काझा स्थित इलहाबाद बैंक की शाखा पर सुबह से उपभोक्ता पैसा निकालने के लिए लाइन लगाए हुए थे। काफी देर के बाद भी रुपये नहीं मिले तो बैंक कर्मचारियों से जानकारी हासिल करने पर मालूम हुआ कि सर्वर फेल है। यह सुनते ही उपभोक्ता आक्रोशित हो उठे इससे बैंक कर्मियों व उपभोक्ताओं मे काफी देर तक नोक-झोंक होती रही। उपभोक्ता हरेराम, परमेश्वर, वीरेंद्र, राजनाथ आदि ने बताया कि यह समस्या पिछले तीन-चार दिनों से हो रही है। इसके चलते रोजाना केवल 20 से 25 उपभोक्ताओं का लेनदेन कार्य हो पा रहा है। जबकि बैंक में रोजाना 150 से ज्यादा उपभोक्ता लेनदेन करते है। इस बाबत शाखा प्रबंधक अंकित अग्रवाल ने बताया कि सर्वर ठप होने से बैंक में कामकाज प्रभावित हो रहा है। समस्या के संबंध में आला अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

इधर नकदी न मिलने से परेशान रहे उपभोक्ता
वलीदपुर। जरूरत के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना स्थित काशी गोमती संयुक्त बैंक में मंगलवार को बैंक प्रबंधन द्वारा खाताधारकों को मांग के अनुसार राशि न देकर उन्हें दस- दस रूपये की गड्डी देने से खाताधारकों में आक्रोश रहा। इससे उपभोक्ता व बैंक प्रबंधन में कई बार कहासुनी होती रही।इस बाबत शाखा प्रबंधक सतीश चंद्र सिंह का कहना है कि बैंक को दूसरे बैंकों से यही राशि दी गई है। इसलिए बैंक द्वारा खाताधारकों को यही राशि बांटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed