{"_id":"5b8c211442c792464d1bc447","slug":"71535910164-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट गाइड ने निकाली स्वच्छता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट गाइड ने निकाली स्वच्छता रैली
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक के पलिया स्थित बाबा भृगु पीजी कॉलेज के स्काउट्स गाइड्स छात्रों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। हाथों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भरे संदेश लेकर स्काउट-गाइड्स सड़कों पर उतरे। उन्होंने हर घर शौचालय, गंदगी का नामोनिशान दूर करने को लेकर नारे लगाकर सभी का ध्यान खींचा। रैली कॉलेज से गांव के सभी गलियों में निकाली गई। इसे कॉलेज प्रबंधक रामविलास दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पलिया स्थित बाबा भृगु पीजी कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय भारत स्काउट गाइड शिविर के छठवें दिन रविवार को स्काउट गाइड द्वारा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। रैली कॉलेज प्रागंण से शुरू हुई, जो कि गांव के मुख्य मार्गों व गलियों से होते हुए वापिस कॉलेज प्रागंण पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान स्काउट गाइड के छात्रों ने बैनर, पोस्टर व तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली में 50 स्काउट-गाइड्स ने हिस्सा लिया। इस मौके पर डॉ. देवेन्द्र सिंह, डॉ. उमेश प्रसाद, डॉ. प्रमोद यादव, इसरावती यादव, रामलाल, पूनम यादव, प्रदीप तिवारी, सुदामा सहित अन्य मौजूद रहे।