{"_id":"5b82eeed42c792466a506077","slug":"71535307501-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों से निशुल्क की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों से निशुल्क की यात्रा
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने रोडवेज बसों से नि:शुल्क यात्रा की। सुबह से गाजीपुर, गोरखपुर, मुहम्मदाबाद गोहना सहित विभिन्न रूटों पर संचालित बसों में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। देर शाम तक एक हजार महिलाओं ने सफर किया और भाईयों के घर पहुंच कर उन्हें राखी बांधी। लोकल रूटों पर विभाग ने 15 अतिरिक्त बसों का संचालन किया था। जबकि कई डिपो में बसे बाहर से ही चली गईं ऐसे में महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले साल प्रदेश सरकार द्वारा रक्षाबंधन पर्व को और खास बनाने के लिए बीते साल रक्षाबंधन पर्व के एक दिन रात 12 बजे से अगले दिन शाम 6 बजे तक महिलाओं के लिए रोडवेज की नि:शुल्क बसों का संचालन किया गया था। इसके तहत इस बार भी रक्षाबंधन पर शासन ने यह तोहफा बहनों के लिए बरकरार रखा था। डिपो से गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, मुहम्मदाबाद सहित अन्य रूटों पर संचालित 45 बसों में एक हजार महिलाओं को सफर कराया गया। इस बावत एआरएम आरएल पाल का कहना है कि रक्षाबंधन के दिन सुबह से शाम तक प्रत्येक बस में 20 से ज्यादा महिलाओं ने निशुल्क यात्रा की। लोकल रूटों पर महिलाओं की भीड़ को देखते हुए 15 अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया गया।
उधर, कई बसों के डिपो में आने के बजाए गाजीपुर तिराहा से निकलने के चलते इन रूटों पर जाने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, कई बसों के डिपो में आने के बजाए गाजीपुर तिराहा से निकलने के चलते इन रूटों पर जाने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।