{"_id":"5b5213c74f1c1b8f568b5784","slug":"71532105671-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बिजली कर्मियों के हड़ताल पर रहने से बढ़ सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बिजली कर्मियों के हड़ताल पर रहने से बढ़ सकती है परेशानी
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट। 33/11 चिरैयाकोट बिजली उपकेंद्र के प्राइवेट विद्युत कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ने की संभावनाएं बढ़ गई है। आए दिन जर्जर तार टूटने से होने फाल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। दरअसल क्षेत्र में आपूर्ति के लिए बिछाए गए तार काफी जर्जर हो चुके है।
गुरुवार की शाम को आयोजित बैठक के बाद बिजली मजदूर संघ ने 25 जुलाई तक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। ऐसे में उपकेंद्र पर तैनात ही कर्मचारी के हड़ताल पर रहने से समस्या बढ़ सकती है। बताते चले कि पिछले 15 दिन में दो बार तार टूटने से कस्बे में 48 घंटे बिजली गुल रही थी। ऐसे में कोई फाल्ट आने पर उसके सुधार के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था न होने से फाल्ट होने पर समस्या बढ़ सकती है। इस बाबत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रदीप कुशवाहा ने कहा कि इस समस्या के संबंध में विभाग के आला अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। जल्द ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था विभाग द्वारा किया जा सकता है।