{"_id":"5b4cdcb24f1c1b4b748b534f","slug":"71531763890-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न कारणों को लेकर आंदोलित हुए सेंट्रल बार, तहसील बार के अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार चौथे दिन सोमवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं के हड़ताल के चलते वादकारियों को परेशानी हुई। दूर दराज से न्याय की आशा लेकर आए वादकारियों को निराश होकर वापस जाना पड़ा।
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बैठक सोमवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें संयुक्त शोक सभा न किए जाने और अन्य मुद्दे को लेकर चल रही हड़ताल पर चर्चा हुई। बार के अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल ने अधिवक्ताओं की राय लेने के बाद एक जनवरी तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय सुनाया। बैठक की अध्यक्षता विरेंद्र बहादुर पाल और संचालन महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर अमरनाथ सिंह, अजय कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत यादव, दारोगा सिंह, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, देवेंद्र प्रताप सिंह, सतीश मौर्य आदि अधिवक्ता मौजूद रहें। तहसील सदर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी सोमवार को प्रस्ताव पास कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। तहसील बार मुहम्मदाबाद गोहना के अधिवक्ता भी एसडीएम के कोर्ट सहित अन्य न्यायालयों का बहिष्कार जारी रखा।