फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक् शन नदारद

सीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक् शन नदारद

Wed, 13 Jun 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी पर एंटी रैबीज इंजेक्
शन नदारद
मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज वैक्सीन नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंजेक्शन के अभाव के चलते मरीजों को सदर अस्पताल जाने को मजबूर हो रहे है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चार दिनों से एंटी रैबीज इंजेक्शन का अभाव है। इंजेक्शन न होने के चलते अस्पताल में आने वाले मरीजों को मजबूरन 30 किमी दूर सदर अस्पताल जाना पड़ रहा। वहीं कई मरीज मेडिकल से इंजेक्शन खरीदकर इंजेक्शन लगवाने के लिए मजबूर है। अस्पताल के एक कर्मचारी ने बताया कि ब्लाक के गांवों से रोजाना 12 से 15 मरीज एंटी रैबिज इंजेेक्शन लगाने के लिए आते है। मंगलवार को तहसील के वलीदपुर से आए 10 साल के बच्चे बसंत कुमार को सोमवार की रात कुत्ते ने काट दिया। जिसके बाद परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन नहीं होने से उन्हें भटकना पड़ा। वहीं, दूसरे मरीज रामनरेश, मोहन, राजकुमार भी इंजेक्शन न होने के चलते वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सीएचसी अधिक्षक डा. एपी सिंह का कहना है कि इंजेक्शन का स्टॉक खत्म होने की जानकारी देने के साथ मांग पत्र जिले के आला अधिकारियों को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed