फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बंदीकला-सुरहूपुर मार्ग बदहाल

बंदीकला-सुरहूपुर मार्ग बदहाल

Tue, 01 May 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बंदीकला-सुरहूपुर मार्ग बदहाल
बंदीकला-सुरहूपुर मार्ग बदहाल सड़क मार्ग पिछले कई सालों से बदहाल है। सड़क बनने के एक दशक बीतने के बाद भी मरम्मत कार्य न होने से सड़क पर कई गढ़डे बन चुके है। जिससे रात के समय दो पहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल होते रहते है। सड़क की मरम्मत कार्य की मांग को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित ज्ञापन भी दे चुके है, बावजूद सड़क का मरम्मत कार्य शुरू न हो सका।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा बंदीकला गांव से सुरहूपुर को जोड़ने के लिए लाखों की लागत से सात किमी सड़क मार्ग का निर्माण करीब दो दशक पूर्व कराया गया। निर्माण कार्य के बाद एक बार भी मरम्मत कार्य न होने के चलते वर्तमान में सड़क जगह जगह से क्षतिग्रस्त और गढ़डे बन चुके है। जबकि ब्लाक मुख्यालय से लेकर तहसील मुख्यालय को जाने के लिए सुरहूपुर, बंदीकला सहित दर्जनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन करते है। बदहाल सड़क के चलते लोगों के साथ वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में बंदीकला गांव के रामप्रकाश यादव, सुरेंद्र चौहान, सुरेश यादव, जितेंद्र यादव और अंगद यादव का कहना है कि मार्ग के मरम्मत कार्य की मांग को लेकर कई बार उनके द्वारा विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंप चुके है। इसके बावजूद सड़क को दुरस्त करने का प्रयास नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed