फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में वाम दलों ने रैली निकाला

मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में वाम दलों ने रैली निकाला

Fri, 09 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में वाम दलों ने रैली निकाला
मऊ। त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति जाने के विरोध में गुरुवार को वामपंथी दल संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में गाजीपुर तिराहे से जुलूस निकाला गया। इस दौरान जुलूस में शामिल कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, यहां राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के बाद धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि त्रिपुरा में चुनाव जीतकर सत्ता में आई भाजपा, संघ गिरोह के लोगों ने अगरतला के बिलोरिया विद्यालय में स्थापित लेनिन की मूर्ति पर कायराना हमला कर तोड़ दिया। केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार तानाशाही थोपना चाहती हैं। वक्ताओं ने कहा कि त्रिपुरा की इस घटना ने देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को चोट पहुंचाने का काम किया है। वक्ताओं ने लेनिन की मूर्ति को पुन: स्थापित किए जाने की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्घ कठोर कार्रवाई करने की मांग किया। सभा को अखिलानंद पांडेय, जय प्रकाश धूमकेतु, सत्य प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश ठाकुर, अरविंद मूर्ति, रजनीश भारती, बसंत कुमार, वीरेंद्र कुमार आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed