फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें संबंधित एसडीएम

मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें संबंधित एसडीएम

Mon, 20 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें संबंधित एसडीएम
मऊ। नगर निकाय चुनाव 2017 में लगाये गये सभी आरओ, एसडीएम, एआरओ एवं प्रभागीय अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभाकक्ष में शनिवार को संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी चारो एसडीएम को अपने-अपने तहसील में मतदान एवं उसके बाद गिनती के लिए सारी तैयारियों का फीड बैक लिया गया। जिलाधिकारी ने सभी आरओ एवं एसडीएम को निर्देश दिये कि अपने-अपने तहसील में काउंटिंग के लिए कितने टेबल लगेंगे उसकी व्यवस्था के साथ उसके सामने जाली की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। इसके अलावा बिजली आदि की व्यवस्था भी पूर्ण कर जी जाए। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में सभी विद्यालयों पर बूथ बनाने के लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी प्राथमिक एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सहयोग लेने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मतदान के दिन भी नगर पालिका के अन्दर सभी बूथों में प्रर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, सभी तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed