{"_id":"662e964d5bf72f10ee0aae05","slug":"7-years-ago-i-was-beaten-up-and-sent-to-my-parents-house-got-married-for-the-second-time-when-i-asked-about-it-i-was-beaten-up-again-mau-news-c-295-1-mau1002-112012-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 7 साल पहले मारपीट कर भेजा मायके, की दूसरी शादी, पूछने गई तो फिर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 7 साल पहले मारपीट कर भेजा मायके, की दूसरी शादी, पूछने गई तो फिर पीटा
विज्ञापन
घोसी। दहेज उत्पीड़न के दो मामले सामने आए हैं। पहले मामले में पति ने 7 साल पहले मारपीट कर पत्नी को मायके भेज दिया, इसके बाद दूसरी शादी कर ली, जब पहली पत्नी को पता चला तो वह पूछने गई तो उसे बुरी तरह से पीट दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है। दूसरे मामले में नदवासराय में विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली के अलग-अलग गांव निवासी दो महिलाओं की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न मामले में पुलिस ने शनिवार देर शाम 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पट्टी मुहम्मदपुर उर्फ काजीपुरा मोहल्ला निवासी तबस्सुम परवीन ने बताया कि उसका निकाह 16 अक्तूबर 2008 को मुहम्मदाबाद गोहना के अठवरिया टोला खैराबाद निवासी मंजर रशीद के साथ हुआ। निकाह के बाद से ही पति सहित ससुराल के सभी लोग दहेज के लिए आए दिन ताना मारते और तरह-तरह से प्रताड़ित करते। दहेज में चार पहिया वाहन और पांच लाख रुपये नहीं दिए जाने पर पति मंजर रसीद, देवर अंजर रसीद, ससुर रसीद अहमद, सास हसीना खातून, ननद आसिया खातून 29 सितंबर 2017 को मारपीट कर घर से भगा दिए। इस बीच उसके तीन बच्चे भी हुए। इस बीच ससुराल जाने के लिए कई बार पंचायत हुई। पति ने बीते 13 अप्रैल को आजमगढ़ के अमिलो निवासी एक महिला से दूसरा निकाह कर लिया। जानकारी होने पर जब ससुराल पहुंची तो पति सहित ससुराल के अन्य लोगों ने उसे मारा पीटा और घर से भगा दिया।
इंसेट
नीलम को सुसराल में मारते पीटते और खौलता तेल फेंक दिया
दूसरा मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय खास का है। नीलम गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की देर शाम दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नीलम गुप्ता ने बताया कि शादी 13 मई 2018 को आजमगढ़ के जीयनपुर थाना के खानकाह बहरामपुर निवासी संदीप गुप्ता के साथ हुई। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। उसने एक पुत्र को जन्म दिया। 24 दिसंबर 2023 को पति संदीप, सास पुष्पा देवी, ससुर सागर गुप्ता, भाई रंजीत, अरुण और अनिल उसे मारपीट कर घायल कर दिए। उस पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया जिससे वो बुरी तरह झुलस गई। सूचना पाकर पहुंचे पिता उसे मायके ले आए। बीते 17 अप्रैल को सभी लोग मायके पहुंच गए और उसके पुत्र को जबरदस्ती ले जाने लगे। विरोध करने पर उसके भतीजे विशाल और पिता रामनवमी को मारपीट कर घायल कर दिए।