{"_id":"69c2d9ed667ea2652a01ff33","slug":"670-pregnant-women-were-examined-203-received-free-ultrasound-mau-news-c-295-1-mau1025-142794-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"670 गर्भवती की हुई जांच, 203 का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
670 गर्भवती की हुई जांच, 203 का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
जनपद की सभी सीएचसी पर मंगलवार को पीएम मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया, जहां गर्भवती महिलाओं की जांच कर हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं को बेहतर उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया।
मंगलवार को 670 गर्भवती की जांच हुई और 203 का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वीएचएनडी सत्र में आने वाली महिलाओं को एक तिमाही में एक बार विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार कराने की पहल की गई है।
हर माह की 1, 9, 16 और 24 तारीख को पीएम मातृत्व दिवस का आयोजन किया जाता है, जहां चिकित्सक के परामर्श पर गर्भवती महिलाओं का अनुबंधित डायग्नोस्टिक सेंटर पर नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाता है। अल्ट्रासाउंड के लिए महिलाओं को टोकन दिया जाता है, जिसका भुगतान शासन की ओर से किया जाता है।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी डॉ. बीके यादव ने बताया कि मंगलवार को जनपद की नौ सीएचसी पर इसका आयोजन किया गया, जहां 670 गर्भवती महिलाओं की जांच के बाद चिकित्सकों के परामर्श पर 203 का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड किया गया।
गर्भवती महिलाओं को व्यापक और गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिलाओं की गहन स्वास्थ्य जांच की गई।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना, संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान करना और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है। जिन महिलाओं में किसी प्रकार की जटिलता की आशंका पाई गई, उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई।
शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इन सेवाओं में हीमोग्लोबिन की जांच, ब्लड शुगर टेस्ट, आवश्यकतानुसार अल्ट्रासाउंड तथा आयरन और कैल्शियम जैसी महत्वपूर्ण दवाएं शामिल थीं।