फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   650 filed leaflets for District Panchayat member

जिला पंचायत सदस्य के लिए 650 ने दाखिल किए पर्चे

Sun, 18 Apr 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
650 filed leaflets for District Panchayat member
कलेक्ट्रेट पर जिला पंचायत वार्ड रैकवारेडीह से नामांकन कर अपने पति कांग्रेस नेता संजय यादव के सा? - फोटो : MAU
मऊ। कलेक्ट्रेट भवन में अंतिम दिन रविवार को 100 जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। शनिवार और रविवार दोनों दिनों में कुल 650 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जबकि रविवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सात नामांकन पत्र खरीदे गए थेे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 875 नामांकन पत्र खरीदे गए थे लेकिन इनमें से केवल 650 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अंतिम दिन बीत जाने के चलते 225 नामांकन पत्र बेकार हो गए। रविवार को नामांकन करने वालों की संख्या कम रही। शनिवार को ही काफी प्रत्याशियों ने नामांकन कर लिया था। नामांकन करने वालों में प्रमुख रूप से सुरहुरपुर से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव, अमिला से वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल की बहू भाजपा से नर्मदा जायसवाल , शहरोज क्षेत्र से भाजपा नेता मनोज राय , खुरहट क्षेत्र से सपा नेता अशोक यादव ,भाजपा नेता डा. एचएन सिंह की पत्नी अनीता सिंह पटेल गोंठा क्षेत्र से, अमिला से ही ब्लाक प्रमुख उर्मिला यादव की जेठानी मंजू यादव, बसपा से वंश बहादुर यादव , भाजपा के बागी शकुंतला कुशवाहा, रसूलपुर से सपा के रामध्यान यादव, रतनपुरा से भाजपा नेता राकेेेश सिंह, सुभासपा से रमेश सिंह चौहान, सपा से संजय यादव आदि रहे। रविवार को कम लोगों के आने से नामांकन कार्य अपेक्षा से पहले ही पूरा हो गया। आरओ मुकेश ठाकुर ने बताया कि 19 और 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 अप्रैल को दोपहर बाद तीन बजे तक उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं। उसी दिन शाम को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। 29 अप्रैल को मतदान होंगे और दो मई को मतगणना संबंधित ब्लाक मुख्यालयों पर ही होगी लेकिन चुनाव परिणामों की घोषणा उसी दिन कलेक्ट्रेट पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed